Azamgarh News : हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पवई थाने की पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। पिता की माैत के बाद सभी बच्चे बिलख रहे थे।
आजमगढ़ के मझौरा मोड़ के पास बीती शाम ठेला लेकर जा रहा युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे लेकर सीएचसी पवई ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे में परिवार में मातम छाया है। पवई के छज्जोपट्टी गांव निवासी डब्लू (32) परिवार के साथ पंजाब में रहता था। वह घर पर कुछ काम कराने के लिए पत्नी और बेटी को पंजाब में छोड़कर बेटे के साथ कुछ दिन पहले गांव आया था। काम समाप्त होने के बाद रविवार शाम वह सामान को ठेले पर लादकर दुकान पर पहुंचाने के लिए ले जा रहा था। जैसे ही वह मझौरा मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में डब्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को ही बेटे के साथ पंजाब जाने वाला था। परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।