फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : तहसील में फरियादी से पैसे लेने का वीडियो वायरल, SDM ने कहा- होगी जांच; जानें पूरा मामला

Mon, 02 Dec 2024 09:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : वीडियो वायरल होने के बाद आजमगढ़ प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। निजामाबाद के एसडीएम ने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामाबाद तहसील में एक फरियादी से पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वायरल वीडियो के बाद लोगों में चर्चा है कि निजामाबाद तहसील में निजी कर्मचारी रखकर अवैध वसूली कराई जा रही है।

विज्ञापन


शासन का आदेश है कि किसी भी सरकारी कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारियों से काम नहीं लिया जाएगा। कुछ दिनों तक विभाग की ओर से तहसीलों में इसकी जांच-पड़ताल भी की गई। कुछ दिनों के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। निजी कर्मचारियों से तहसीलों में काम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


फरियादों से वसूली कराई जा रही है। वायरल वीडियो में एक प्राइवेट कर्मचारी फरियादी से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो कि जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो निजामाबाद तहसील की है। इसमे एक व्यक्ति खुलेआम फरियादी के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम निजामाबाद से आदेश कराने के नाम पर रुपये की वसूली कर रहा है। 

वीडियो निजामाबाद तहसील के एसडीएम अतुल कुमार गुप्ता के स्टेनो रूम का है। इसमें स्टेनो काम करता है। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर जाता है तो प्राइवेट व्यक्ति उससे पहले पूछता है क्या करना है। आदेश के नाम पर रुपये की मांग करता है। 
विज्ञापन


फरियादी 100 का नोट देता है लेकिन प्राइवेट कर्मचारी लेने से मना कर देता है। जब फरियादी सिफारिश करता है तो प्राइवेट कर्मी 100 रुपये पर मान जाता है। इतना ही नहीं स्टेनो कक्ष में बैठा व्यक्ति यह कहता दिखाई दे रहा कि सुबह से शाम हो गई है अभी तक बोहनी तक नहीं हुई है। कक्ष में बैठे व्यक्ति के बातों से लग रहा कि वह प्रतिदिन स्टेनो कक्ष में बैठकर वसूली करता है।

बोले अधिकारी
वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. अतुल कुमार गुप्ता, एसडीएम निजामाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें