फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ ने लखनऊ को हराकर जीती सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
चैपियन ट्राफी के साथ आजमगढ़ मंडल के ​खिलाड़ी। स्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
आजमगढ़। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ की ओर से आयोजित सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम विजेता बनी। चार से सात नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ ने लखनऊ मंडल को 19-16 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल के करीबी मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने आगरा को 7-6 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में अयोध्या ने देवीपाटन मंडल गोंडा को 22-10 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में लखनऊ ने मेरठ को 15-12 से हराया, जबकि चौथे क्वार्टर फाइनल में वाराणसी ने गोरखपुर को 12-10 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने अयोध्या को 11-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने वाराणसी को 22-12 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के खेल संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. पीयूष यादव का बैज और बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ कराया। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के दौरान कभी लखनऊ तो कभी आजमगढ़ की टीम बढ़त बनाती रही। अंत में आजमगढ़ ने 19-16 गोल से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. सीके त्यागी, मंडल मंत्री कौशल्या वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, जिला टीटी संघ के सचिव भूपेंद्र शर्मा, एथलेटिक्स के संयुक्त सचिव अनिल तिवारी, जिला जिम्नास्टिक सचिव लक्ष्मण प्रसाद, राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी पंकज पांडेय, अरुण पांडेय, उप क्रीड़ा अधिकारी जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें