फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के दस लाख चोरी का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 24 दिसंबर 2018 को शहर के एक होटल से सपा विधायक कल्पनाथ पासवान के दस लाख रुपये चोरी के मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इस मामले में सोमवार को विधायक ने एसपी से मुलाकात की। एसपी ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने और रुपयों की बरामदगी का एसपी सिटी को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाने के गंजोर गांव निवासी कल्पनाथ पासवान मेंहनगर क्षेत्र से सपा के विधायक हैं। वह 1991 में पहली बार भाजपा से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2017 में सपा के टिकट कर चुनाव जीते। कल्पनाथ के मुताबिक 24 दिसंबर 2018 की रात को वह रोडवेज बस में बैठकर लखनऊ से आजमगढ़ पहुंचे। लखनऊ के बैंक खाते से उन्होंने अपनी तनख्वाह के दस लाख रुपये निकाले थे, रुपये सूटकेस में रखे थे। विधायक के मुताबिक वह रोडवेज डिपो में उतरने के बाद शारदा तिराहे पर स्थित गरुण होटल पहुंचे व वहां चाय पी। इसके बाद घर से लोग गाड़ी लेकर आए और वे घर चले गए। विधायक का आरोप है कि होटल में ही किसी ने उनके दस लाख रुपये चुरा लिए। घटना के बाद विधायक ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में शिथिलता बरतती रही। विधायक ने इस मामले को 18 फरवरी 2019 को विधान सभा में उठाया। इसके बाद शहर कोतवाली में होटल मालिक सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। सोमवार को विधायक ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि विधायक के रुपये चोरी होने का मामला पुराना है। एसपी सिटी को मामले की जांच और संदिग्धों से पूछताछ कर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें