फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में न्यायिक कार्य से विरत रहकर किया सड़क जाम

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर दिवानी न्यायालय के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम्य न्यायालय के गठन को लेकर बुधवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सदस्यों ने संघ के सभागार में बैठक की। पूरे दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं चर्च चौराहे पर प्रदर्शन कर आधा घंटा आवागमन बाधित किया। इस दौरान अधिवक्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ सभागार में अध्यक्ष रामप्यारे सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। ग्राम्य न्यायालय गठन का विरोध किया। संघ भवन से सरकार विरोधी नारा लगाते हुए अधिवक्ता चर्च चौराहे पर पहुंचे। लगभग आधा घंटा तक सड़क जाम किए। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार से सांसदों, विधायकों की भांति माहवार पेंशन के साथ अन्य सुविधाएं अधिवक्ताओं को दिए जाने की मांग की। राज्य के कार्मिक विभाग पीएमओ, सीएनओ के यहां पत्राचार करने का निर्णय लिया। संचालन संघ के मंत्री देवनारायण शुक्ल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें