फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः ग्राम व मोहल्ला निगरानी समिति को सक्रिय करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वास्थ्य महकमे के साथ ही जिला प्रशासन भी कोरोना संक्रमण को लेकर सक्रिय हो गया है। महाराष्ट व केरल से आने वालों को लेकर अलर्ट जारी करने के साथ ही रेल व बस से इन राज्यों से आने वालों की निगरानी का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम व मोहल्ला निगरानी समितियों को भी सक्रिय करने का फरमान जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को जारी दिशा निर्देश में कहा कि कोरोना का नया प्रकरण अभी अपने जिले में सामने नहीं आया है। लेकिन महाराष्ट्र व केरला में यह तेजी से फैल रहा है। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिले में भी सतर्कता जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य महकमे को निर्देशित किया कि रेल व बस से इन प्रांतों से आने वाले लोगों की सूची तैयार कर उसे सर्विलांस सेल को उपलब्ध करायें ताकि ऐसे लोगों की निगरानी की जा सके। इसके साथ ही डीएम ने महराष्ट्रा व केरला से आने वालों से भी अपील किया कि वे अपने आने की सूचना स्वयं स्वास्थ्य महकमे को दे ताकि उनकी निगरानी की जा सके। इसके साथ ही जांच व क्वारंटीन की उचित व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में नये प्रकरण सामने नहीं आ रहे है फिर भी हर तरह की सतर्कता व कोरोना गाइड लाइनों का अनुपालन जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि यदि कहीं भी कोरोना रोगियों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी होती है तो तत्काल कम्युनिटी सर्विलांस व कोविड जांच के लिए नमूने एकत्र करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें