फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : लाठी व ईंट से पीट कर रिटायर्ड सिपाही की हत्या, नाली को लेकर हुआ था विवाद; पुलिस देख आरोपी फरार

Tue, 05 Nov 2024 02:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर जीयनपुर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। रिटायर्ड सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, आसपास के लोगों से मामले के बाबत अन्य जानकारी ली जा रही है। खबर लिखे जानते तक आरोपी फरार बताए जा रहे थे।
विज्ञापन
रिटायर्ड सिपाही की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी (लड़ीहा) गांव में नाली के विवाद को लेकर बीती रात पटीदारों ने रिटायर्ड सिपाही की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


जमीन हरखोरी गांव के पुरवा लड़िया निवासी रिटायर्ड सिपाही नरसिंह यादव (65) सोमवार की सुबह घर के सामने नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान घर के बगल में रहने वाले पटीदार बलजीत यादव से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामले को रफा-दफा कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद बीती रात करीब 9:30 बजे के करीब बालजीत और उनके बेटों ने मिलकर रिटायर्ड सिपाही नरसिंह को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल नरसिंह को लेकर परिजन एक निजी अस्पताल पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान नरसिंह यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें