फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : सीपू हत्याकांड में आरोपी की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह हत्याकांड के एक और अभियुक्त की लाखों की भूमि को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया। तहसीलदार सगड़ी व सीओ सगड़ी के नेतृत्व में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दिलशादपुर गांव में पहुंची टीम ने उक्त भूमि को कुर्क करते हुए वहां प्रशासन का बोर्ड लगवा दिया और डुगडुगी पिटवा कर उक्त भूमि को कुर्क कर लिए जाने की सूचना भी प्रसारित करवाई। इसके पूर्व बुधवार को दो अन्य अभियुक्तों के घर भी कुर्की की गई थी।
विज्ञापन

19 जुलाई 2013 को सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की जीयनपुर कस्बा स्थित उनके घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत उसके दर्जन भर साथी नामजद हुए थे। इन सभी पर गैंगेस्टर भी लगा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कुंटू के सहयोगी संग्राम सिंह निवासी अलियाबाद कटाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और उसकी पत्नी कंचन सिंह के नाम दिलशादपुर में बैनामा ली गई रकबा 0.296 हेक्टयर जमीन कुर्क कर ली। इस जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा सीज कर दिया गया है।
सगढ़ी तहसीलदार अभिषेक सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर कुंटू सिंह के सहयोगी व संग्राम सिंह की पत्नी के नाम बैनामा ली गई जमीन कुर्क की गई है। उक्त जमीन पर मौजूद ईंट भट्ठे को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें