जनपद पर चुनावी आंकड़े पर गौर किया जाए तो जिले के 16 निकायों में तीन नगर पालिका व 13 नगर पंचायत है। जिसमें नगर पालिका मुबारकपुर, आजमगढ़ व बिलरियागंज शामिल हैं। वहीं 13 नगर पंचायत जिसमें अतरौलिया, बूढ़नपुर, महराजगंज, जीयनपुर, अजमतगढ़, निजामाबाद, सरायमीर, फूलपुर, माहुल, कटघर लालगंज, मेंहनगर, जहानागंज व मार्टीनगंज शामिल है। तीन नगर पालिका और 13 निकायों में अध्यक्ष पद पर 170 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जिले की तीन नगर पालिका व 13 नगर पंचायत में 11 मई को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम प्रचार थम गया। बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को निर्धारित स्थलों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
वहीं यदि जनपद पर चुनावी आंकड़े पर गौर किया जाए तो जिले के 16 निकायों में तीन नगर पालिका व 13 नगर पंचायत है। जिसमें नगर पालिका मुबारकपुर, आजमगढ़ व बिलरियागंज शामिल हैं। वहीं 13 नगर पंचायत जिसमें अतरौलिया, बूढ़नपुर, महराजगंज, जीयनपुर, अजमतगढ़, निजामाबाद, सरायमीर, फूलपुर, माहुल, कटघर लालगंज, मेंहनगर, जहानागंज व मार्टीनगंज शामिल है। तीन नगर पालिका और 13 निकायों में अध्यक्ष पद पर 170 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 236 सभासद पदों के लिए 1146 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के बाद 13 मई को होने वाली मतगणना में पता चलेगा कि प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान जीत का जो दावा किया जा रहा था वह कितना सफल रहा। वहीं बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को नगर के डीएवी इंटर कालेज, डीएवी पीजी कालेज सहित संबंधित तहसीलों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य शुरू हो गया।
457725 मतदाता करेंगे मतदान
आजमगढ़। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जनपद में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। जिसमें कुल 4 57725 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह मतदाता तीन नगर पालिका के 30 अध्यक्ष व 414 सदस्य प्रत्याशियों, 13 नगर पंचायतों के 140 अध्यक्ष व 732 सदस्य उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
आजमगढ़। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 160 मतदान केंद्र और 532 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव की निगरानी के लिए जिलों में तैनात किये गए प्रेक्षकों को स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
निकायवार मतदाताओं और मतदान केंद्रों की स्थिति
नगर निकाय - वार्ड - मतदान केंद्र - मतदेय स्थल - पुरुष - महिला - कुल