फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का एक्शन: मुठभेड़ में डी-92 गैंग का लीडर गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल; साथी भी अरेस्ट

Fri, 21 Jun 2024 10:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Police Encounter : आजमगढ़ जिले की जीयनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक रंगदारी वसूलने वाले डी-92 गैंग का लीडर भी शामिल है।  
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर पुलिस की शुक्रवार की सुबह केशवपुर जंगल के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में रंगदारी वसूलने वाले डी-92 गैंग के गैंग लीडर रफीक के पैर में गोली लगी। पुलिस ने रफीक के साथ ही उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से असलहा, कारतूस, रंगदारी के रुपये व एक बलेनो कार बरामद किया है।

यह है पूरा मामला
जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय को सूचना मिली कि पांच जून को एक महिला के साथ दो व्यक्तियों ने उसका वीडियो बनाकर जान माल की धमकी देकर रंगदारी वसूले थे। वह दोनों व्यक्ति इस समय बनकट की तरफ से बलेनो कार से जीयनपुर के तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने हमराहियों के साथ केशवपुर जंगल के पास दोनों तरफ छिपकर उनके आने का इंतजार करने लगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन

थोड़ी देर के बाद एक बलेनो कार आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया। जिस पर वे तेजी से केशवपुर जंगल में जाने वाले खडंजे के रास्ते की तरफ गाडी घुमाकर भागने लगे। कुछ दूर जाकर उनकी गाड़ी रुक गई। गाड़ी से दो व्यक्ति जल्दी से दरवाजा खोलकर उतरे, जिसमें से एक व्यक्ति ने तेज आवाज में कहा कि पुलिस वाले हैं गोली मार दो। इस पर चालक सीट से उतरे व्यक्ति ने पुलिस वालों को लक्ष्य करके जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगा। 

इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश के साथ उसके एक साथी को पकड़ लिया। घायल बदमाश की पहचान रफीक पुत्र यूनुस निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर के रूप में हुई। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान कौसेर अहमद पुत्र इसिमदार शेख निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें