फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अहरौला पुलिस ने ट्रक से पकड़ा 14 लाख का गांजा, तस्कर ने ऐसे छिपाकर रखा था माल

Mon, 08 Apr 2024 07:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में गांजा की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान है। बताया जा रहा है कि आरोपी गांजा बेचने जा रहे थे। इस बीच, मौका पाकर ट्रक में बैठा एक युवक भाग निकला।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अहरौला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को एक ट्रक से 1.34 कुंतल गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अहरौला थाना व स्वाट टीम द्वितीय सोमवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ट्रक की तलाश में जुट गई।

अहरौला बाईपास पर तमसा नदी पुल के पास से पुलिस टीम ने ट्रक को रोका और तलाशी ली तो उसमें 1.34 कुंतल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक एटा जिले के मलावन थाना अंतर्गत शाह आलमपुर निवासी दिनेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गांजा 10 अलग-अलग गत्ते में रखा हुआ था। गांजा के साथ ट्रक को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह ट्रक को वरुणा कंपनी से लोड कर आ रहा था। अपने साथी उमेश के साथ रास्ते में ही गाड़ी के केबिन में गांजा भी लोड कर लिया, जिसे बेचने के लिए जा रहा था। उमेश मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें