फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: नगर पंचायत चेयरमैन सहित नौ के खिलाफ FIR, निर्माण कार्य की गुणवत्ता के विरोध पर पिटाई का आरोप

Fri, 27 Sep 2024 07:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले की पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। एक व्यक्ति ने नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की शिकायत करने पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जहानागंज में नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की शिकायत करने पर चेयरमैन सरफराज अहमद द्वारा एक व्यक्ति को धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में कस्बा निवासी शाह फैसल ने आरोप लगाया था कि 25 सितंबर को नाली निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत उनके द्वारा की गई थी। उन्होंने देखा कि नाली के गंदे पानी से निर्माण किया जा रहा था, जिससे निर्माण की गुणवत्ता खराब हो रही थी।

उन्होंने इसकी शिकायत वसीम आलम, जो निर्माण की देखरेख कर रहे थे उनसे की। वसीम ने शाह फैसल को मां-बहन की गाली देते हुए कहा कि यह चेयरमैन का काम है और उन्हीं के कहने पर निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद शाह फैसल ने इसकी शिकायत चेयरमैन सरफराज अहमद से की। चेयरमैन ने उन्हें घर बुलाया। जब वह उनके घर पहुंचे तो वहां पहले से ही कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन




उन लोगों द्वारा उसे मारा पीटा गया। साथ ही धमकी दी गई कि अगर निर्माण स्थल की ओर से दोबारा गए तो जान से मार दिया जाएगा। तब उनके द्वारा जहानागंज थाने में नौ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। इस मामले में जहानागंज पुलिस ने चेयरमैन सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें चेयरमैन सरफराज आलम, रेयाज अहमद, शहनवाज, जुल्फेकार अहमद, रईस अहमद, अब्दुल कासिर, शाह आलम, कैलुल वसर और वसीम आलम शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारी बोले
जहानागंज थाना नगर पंचायत के चेयरमैन पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने की तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर चेयरमैन के अलावा आठ अन्य व्यक्तियों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-विवेक त्रिपाठी, एएसपी यातायात 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें