Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर भगवान के खिलाफ अपशब्द बोलने का एक युवक का वीडियो वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में अबू उमर आजमी नाम के हैंडल पर भगवान के खिलाफ अपशब्द कहे गए, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वीडियो में कही गई बातें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पाई गई हैं।