फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कमरे में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

Thu, 10 Apr 2025 05:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के अरूशा गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने गृहस्वामी को हिरासत में लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
कमरे में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के अरूशा गांव में बृहस्पतिवार को एक घर में कई लोग एकत्रित होकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चली गई। ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर 30 से अधिक महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि इस गतिविधि में बाहरी लोग शामिल हैं, जो स्थानीय लोगों को देवी-देवताओं की पूजा करने से रोकते हैं और लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिलसिला लगातार चल रहा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित करने का फैसला किया। 

इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: अबू धाबी में नौकरी करने गए युवक को फोर्स ने मारी गोली, मौत; घरवालों ने की शव मंगाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


अहरौला थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटनास्थल पर पहुंची। वहां कुछ लोग मौजूद थे, जिनमें से गृह स्वामी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक जाया जा सके। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें