फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ की पुलिस और भारत रक्षा दल ने कानपुर के शहीदों के को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कुंवर सिंह उद्यान में कानपुर में मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते बीआरडी के ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कानपुर में बदमाशों के साथ हुई मुठभेंड़ में पुलिस के आठ जवान शहीद हो गए। इन जवानों को श्रद्घांजलि देने के लिए शुक्रवार को भारत रक्षा दल की ओर से कुंवर सिंह उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारद कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

भारत कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग किया कि इस कांड में शामिल एक भी बदमाश बचना नहीं चाहिए। इनका भी एनकाउंटर किया जाए ताकि प्रदेश में हमारी पुलिस का हौसला ना टूटने पाए। इतना ही नहीं माफियाओं को संरक्षण देने वाले नेताओं की जांच करके उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मामला शुरू हुआ है तो एक अभियान चलाकर प्रदेश में जितने भी इस तरह के गुंडे माफिया हैं उनको और संरक्षण देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर द्वारकाधीश पांडेय, उमेश सिंह गुड्डू, निशीथ रंजन, राम जन्म, मोहम्मद अफजल, रवि प्रकाश, राजन, मनीष कृष्ण, डा. मनोज, जयप्रकाश, सुनील वर्मा, सोनू मिश्रा, डा. धीरजी ,हरिकेश विक्रम आदि उपस्थित थे।

एसपी कार्यालय पर कानपुर में मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पुलि- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें