फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोती से छेड़खानी का विरोध करने पर बुजुर्ग को पीटा, मौत; दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Fri, 11 Jul 2025 07:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में बुजुर्ग की इसलिए पीटा गया कि उसने अपनी पोती के साथ छेड़खानी का विरोध किया था। चंद घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में गुरुवार की रात छेड़खानी के विरोध पर बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई, जिसकी इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


साल्हेपुर गांव निवासी बिरजू राजभर (65) की पोती को गांव का ही युवक परेशान करता था। इसको लेकर बिरजू राजभर ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे त्रिपुरारी को उलहना दी। इस पर विपक्षियों ने लाठी-डंडे और रॉड से बिरजू की पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। 

उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद शुक्रवार की सुबह चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल अवस्था में बिरजू राजभर ने पुलिस को अपना बयान भी दिया था, जिसमें उन्होंने हमलावरों के नाम बताए। मृतक एक पुत्र व दो पुत्री का पिता था। जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ के बरदह थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और अपहरण के मामले में एक आरोपी को जिवली से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी साहिल बरदह थाना क्षेत्र के खम्हौली गांव का निवासी है। उक्त आरोपी के खिलाफ 21 जून 2025 को पीड़ित ने बरदह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 19 जून 2025 को शाम करीब पांच बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। 

इस सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव और उनकी टीम ने विवेचना के दौरान नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी साहिल को जिवली से गिरफ्तार किया। नाबालिग के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें