वीडियो में यह भी देखा गया कि आरोपी ने लगातार युवती को 'बैड टच' किया और अश्लील हरकतें की, जबकि युवती बार-बार खुद को बचाने का प्रयास करती रही। वह थककर रोने लगी तो यह देख कुछ स्थानीय लोग आगे बढ़े और आरोपी की पिटाई कर उसे भगाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी कुछ कर चुका था।
इस शर्मनाक घटना को दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की तरफ से न तो कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है, न ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। अब जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।