पुलिस ने एक जनवरी को थाना क्षेत्र के भादो मेड़ से सलीम की गिरफ्तारी दिखाई है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि राधेश्याम पुत्र लोकई निवासी दुबरा थाना बरदह, अनंत राय पुत्र प्रभात राय, सत्यम राय पुत्र विजेन्द्र निवासी गोरिया बिलरियागंज, सोनू सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह पुत्र माया शंकर सिंह निवासी दुबरा बरदह, सोनू के साथ मिलकर हत्या की थी।
पूछताछ के बाद पुलिस ने सोनू सिह उर्फ धर्मेन्द्र सिह को भी मार्टीनगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल दो चाकू, मृतक का टूटा हुआ मोबाइल, घटना प्रयुक्त कार बरामद हुई है।
इसलिए की गई थी हत्या
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सलीम और अनन्त राय ने मृतक राकेश सिंह से छह लाख रुपया उधार लिए थे। पैसा वापस नहीं कर पा रहे थे। इसी प्रकार सोनू उर्फ धर्मेन्द्र सिंह भी अपनी बहन की शादी के लिए मृतक राकेश सिंह से तीन लाख रुपये लिए थे। पैसा वापस न कर पाने की स्थिति राकेश सिंह दबाव बना रहा था।
जमीन की रजिस्ट्री करने को कह रहा था। इस दबाव से निजात पाने के लिए राकेश सिंह को ही रास्ते से हटाने की योजमा बनाई गई। सलीम ने फोन कर मृतक के घर गया। मृतक की बाइक से मौजा बाजार गए। वहां से कार से जौनपुर बाटी-चोखा रेस्टोरेन्ट गए। होटल पर खाना खाकर वापस आते समय राकेश सिंह को गाड़ी में आगे की सीट पर बैठाकर पीछे से चाकू से मारकर हत्या कर दी। लाश को सुरहन कोटिया गाव के पास फेंक दिया। इसके बाद आला ए कत्ल को छिपा दिया।