फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: हत्या के बाद पूर्व प्रधान का शव थाने पर रखकर किया प्रदर्शन, आश्वासन माने परिजन; किया अंतिम संस्कार

Wed, 02 Oct 2024 04:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में पूर्व प्रधान की हत्या के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर पहुंचा तो नाराज परिजन व ग्रमीण शव लेकर थाने पर पहुंच गए। लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
थाने पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के आलमपुर गांव के पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान की हत्या के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एक घंटे तक शव थाने के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य आरोपी शुभम चौहान को पकड़ से दूर रील बना कर दो हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शस्त्र लाइसेंस रद्द करने व शस्त्र को कब्जे में लेने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। 

विज्ञापन


यह है मामला
अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में रविवार की रात पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण वर्तमान प्रधान पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। 

विज्ञापन


इधर, मौके पर एमएलसी, एडीएम, एसडीएम, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, सीओ सहित अन्य अधिकारी परिवार को समझाए, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। वहीं मृतक पूर्व प्रधान के एक संबंधी दूसरे प्रांत में रहते हैं वह भी देर रात घर पहुंचे। बुधवार की सुबह शव लेकर ग्रामीण और परिजन सीधे थाने पहुंचे और एक घंटे तक जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना का मुख्य आरोपी शुभम चौहान रील बनाकर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने मांग की कि आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करते हुए उसे कब्जे में लिया जाए। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें