फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ नगर पालिका परिषद ने रोडवेज परिसर को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ नगर पालिका परिषद की टीम ने शनिवार को रोडवेज परिसर का सेनेटाइजेशन किया। केमिकल युक्त पानी का टैंकर व मशीन के माध्यम से पूरे परिसर में छिड़काव किया गया। इसके साथ ही परिसर में सफाई भी कराई गई।
विज्ञापन

रोडवेज पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूरों व छात्रों के आने का क्रम लगातार जारी है। प्रतिदिन कहीं न कहीं से बस मजदूरों व छात्रों को लेकर रोडवेज पर पहुंच रही है। ऐसे में इस परिसर में साफ-सफाई के साथ ही सेनेटाइजेशन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने नपा को दिया हुआ है।
नगर पालिका परिषद की टीम शनिवार को टैंकर में केमिकल युक्त पानी लेकर रोडवेज पर पहुंची और मशीन के माध्यम से कर्मचारियों ने पूरे परिसर का सेनेटाइजेशन किया। इसके साथ ही परिसर में साफ-सफाई भी नपा के कर्मचारियों द्वारा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें