फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh By Election: भाजपा प्रत्याशी निरहुआ के नामांकन में होगा भोजपुरी सिनेस्टारों का जमावड़ा, स्वतंत्र देव सिंह भी आ सकते हैं

Mon, 06 Jun 2022 10:01 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

लोकसभा उपचुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। आजमगढ़ में आज बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है। सपा और भाजपा के उम्मीदवार आज नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ आज नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में भोजपुरी सिनेस्टारों का जमावड़ा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी निरहुआ के नामांकन में शामिल हो सकते हैं।  

विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है। क्योंकि एक तरफ भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे तो दूसरी तरफ सपा प्रत्याशी द्वारा भी नामांकन दाखिल किया जाएगा। सोमवार सुबह सपा प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हुई। सपा ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वो भी आज नामांकन दाखिल करने के लिए आजमगढ़ पहुंच रहे हैं।

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे समेत कई कलाकार कर सकते हैं रोडशो

इधर, दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थकों द्वारा नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। निरहुआ के नामांकन के दौरान कई भोजपुरी सितारों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है। निरहुआ के समर्थकों की मानें तो नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हो सकते हैं।

इसके साथ ही भोजपुरी कलाकारों में सुपर स्टार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रवेश लाल यादव नामांकन के दौरान निकलने वाले रोड शो में मौजूद रहेंगे। इनके अलावा स्मृति सिन्हा और मशहूर भोजपुरी खलनायक सुशील सिंह के भी रोड शो में शामिल होने की बात कही जा रही है।

उपद्रवियों की अच्छी दवा करती है बुलडोजर बाबा की सरकार
लोकसभा उपचुनाव के भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भंवरनाथ मंदिर में हवन पूजन कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी और कानपुर हिंसा पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों की बुलडोजर बाबा की सरकार अच्छी दवा करती है। उन्होंने कहा कि समाज में हर तरह के लोग होते हैं। कुछ उपद्रव करके माहौल खराब करते हैं, लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

बुलडोजर बाबा की सरकार ऐसे लोगों की दवा इतने अच्छे से करेगी कि वह पूरे जीवनकाल में ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि उपद्रव व दंगा फैलाने वालों की दवा बाबा की सरकार अच्छी तरह से करती है। यह लोग शायद भूल गए कि यूपी में योगी महाराज की सरकार है जो अराजकता फैलाने वालों को छोड़ने वाली नहीं है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। आज पूरा भारत यूपी की तरफ देख रहा है कि काश हमारे राज्य में योगी जैसा मुख्यमंत्री होता।  निरहुआ ने कहा कि इस बार जिले की जनता ने भाजपा के साथ आने का भरोसा दिलाया है जिससे यह जिला भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें