उन्होंने नवोदित फिल्म लेखकों को फिल्म लेखन से संबंधित गुर सिखाए। कहा कि स्क्रिप्ट राइटिंग ही ऑल री राइटिंग है। अगर आप लिखने के शौकीन हैं तो स्क्रिप्ट राइटिंग बेहतर विकल्प है। इसमें आप अपना कैरियर भी बना सकते हैं।
क्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म में सोनिया गांधी की भूमिका निभाना चुनौती भरी थी। उनकी तरह हिंदी और अंग्रेजी में उनके अनुसार बोलने के लिए निरंतर अभ्यास किया। जिसे लोगों ने काफी सराहा। उक्त बातें जर्मन कलाकार सुजैन बर्नरट ने रविवार को शारदा टॉकिज में आयोजित आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि जर्मनी में रहने के बावजूद उन्हें भारतीय फिल्मों से काफी प्रेम रहा, इसीलिए उन्होंने हिंदी सीखी। मराठी फिल्मों में काम करने के लिए मराठी लोक नृत्य लावडी भी सीखा। वहीं फ्रेंच अभिनेत्री मारियान बोर्गो ने अपनी फिल्मों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय फिल्मों के साथ ही उन्हें भारत की संस्कृति से बहुत प्रेम है।