फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मोबाइल पर आए एक मैसेज ने उड़ा दी नींद, शादी के छह साल बाद पति ने दिया तीन तलाक

Sun, 19 Mar 2023 07:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के नत्थूपुर गांव निवासिनी उम्मे ऐनम का 2016 में कुशीनगर जिले के उस्मानपुर गांव निवासी सुहेल के साथ मुंबई में निकाह हुआ था।  एक जनवरी 2023 को पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। चार फरवरी को मोबाइल पर ही मैसेज कर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली में रविवार को एक महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मोबाइल पर मैसेज भेज कर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पड़ताल कर रही है। नत्थूपुर गांव निवासी उम्मे ऐनम का 2016 में कुशीनगर जिले के पटरेहवा थाना अंतर्गत उस्मानपुर गांव निवासी सुहेल के साथ मुंबई में निकाह हुआ था।

विज्ञापन


तब उम्मे ऐनम के परिजनों ने यथासंभव दान-दहेज भी दिया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे एक पुत्री भी पैदा हुई जो तीन साल की है। एक जनवरी 2023 को पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। तबसे वह अपने मायके में रह रही है।

इस बीच पति ने कई बार फोन कर उससे दुर्व्यवहार किया और बीते चार फरवरी को मोबाइल पर ही मैसेज कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक व दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुकदमा वापस न लेने पर तीन बार तलाक कह कर की मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा

पुलिया के नीचे बेहोशी की हालत में मिली युवती

बलिया जिले के रेवती के पियरौटा गांव की पुलिया के नीचे रविवार सुबह बेहोशी की हालत में 22 वर्षीय युवती मिली। सूचना पर सीओ बैरिया मो.उस्मान, उप निरीक्षक धर्मेंद्र दत्त घटना स्थल पर पहुंच गए। पूछताछ करने के बीच युवती उठने के लिए जब कहा गया तो वह उठकर बैठ गई। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी रेवती पर पहुंचाया। दाहिने पैर में फ्रैक्चर व गंभीर चोट के चलते उसे तत्काल जिला चिकित्सालय  रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, युवती का नाम झुम्मी कुमारी है। वह बैरिया थाना क्षेत्र के शिवनटोला गांव निवासी है। तीन दिन पूर्व वह अपनी बड़ी बहन के ससुराल कंचनपुर आई थी। कुछ पारिवारिक तनाव से ग्रस्त थी। शनिवार शाम घर से टहलने निकली थी। इसी बीच पियरौटा पुलिया से नीचे कूद गई। गंभीर चोट के चलते पूरी रात वहीं बेहोशी में पड़ी रही। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें