फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः उमड़ी मतदान कर्मियों की भीड़, ड्यूटी के लिए काउंटरों पर लगी लंबी कतार

Sun, 18 Apr 2021 05:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आजमगढ़ जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होने के लिए सुबह से ही विकास खंडों पर मतदान कर्मी पहुंचने शुरू हो गए थे। आठ बजते-बजते विकास खंडों में बने काउंटरों पर मतदान कर्मियों की लाइन लग चुकी थी।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के 1858, ग्राम पंचायत सदस्य के 22820, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2104 और जिला पंचायत सदस्य के 84 पदों पर मतदान का कार्य सोमवार की सुबह सात बजे शुरू होगा। रविवार को विकास खंडों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होनी थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भीड़भाड़ को कम करने के लिए प्रशासन की ओर से मतदान कर्मियों को सुबह आठ बजे ही अपने-अपने विकास खंडों पर पहुंचने का निर्देश जारी किया गया था।

जिसका परिणाम हुआ आठ बजे से पहले ही मतदान कर्मी विकास खंड मुख्यालयों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजते-बजते विकास खंड मुख्यालयों पर न्याय पंचायतवार बने काउंटरों पर मतदान कर्मियों की लंबी कतार लग चुकी थी। मतदान सामग्री लेकर मतदान कर्मी विकास खंड परिसर में बैठे उनका मिलान करने में मशगूल नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें