फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी के विवाद में चली गोली, पांच मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। नगर पंचायत सरायमीर में शनिवार की रात पोखरी पर कब्जा करने के लिए कुछ लोग निर्माण करवा रहे थे। इसकी शिकायत पर रात साढ़े 12 बजे के करीब पुलिस पहुंची और निर्माण रोकवा दिया। सभी मजदूर बैठे हुए थे। पुलिस के जाते ही मनबढ़ विपक्षी मौके पर पहुंचे और असलहे से फायर कर दिया, जिससे छर्रा लगने से पांच मजदूर घायल हो गए। छर्रा किसी को सिर में तो किसी के पैर और हाथ में लगा है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

घायल होने वालों में कन्हैया लाल (37), कालिक (42) पुत्रगण राजाराम, अरशद (36) पुत्र कयूम सरायमीर थाने के सुरही खुर्द, अशोक (48) पुत्र दुर्जन पवई थाने के सनडीहा और राजकुमार (53) पुत्र संतलाल गंभीरपुर थाने के परशुरामपुर गांव का निवासी है। यह सभी मजदूरी करते हैं। यह सभी सुरही खुर्द गांव निवासी सरफुद्दीन के बुलाने पर शनिवार को सरायमीर आए थे।
रात को ही सरायमीर कस्बे में स्थित एक पोखरे का बाउंड्री का निर्माण कर रहे थे। रात को निर्माण होने की सूचना मिलने पर विपक्षियों ने सरायमीर थाने पर फोन कर सूचना दी। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस पहुंची और निर्माण कार्य रोकवा दिया। तभी एक फारचूनर कार और बाइक से कुछ लोग मौके पर पहुंचे और लाइसेंसी असलहे से फायर कर दिया। गोली और छर्रा लगने से यह पांचों मजदूर घायल हो गए। कस्बे में रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में घायल मजदूरों को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद कई घायलों को छोड़ दिया गया। जबकि गंभीर रुप से घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में शरफुद्दीन की तरफ से उसके साले का बेटा आबिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बरदह थाने के मोहम्मदपुर फेटी गांव निवासी शाहजमा उर्फ नैय्यर आलम पुत्र रुस्तम, सरायमीर थाने के खरेवा गांव निवासी कमाल, नासिर, दिनेश राय सहित पांच लोगों को आरोपित किया है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही। गोली लाइसेंसी असलहे से चली है तो लाइसेंस भी निरस्त कराने की रिपोट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें