फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Corona Update: सीएचसी मुबारकपुर के चिकित्सक समेत 50 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को 50 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को 86 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में अभी तक 1990 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 989 स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को भी 62मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 964पहुंच गई है। रिकवरी दर 50 फीसद के आसपास है। अब तक 37 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में गुरुवार को एंटीजेन किट से हुई जांच में सबसे ज्यादा आठ संक्रमित सठियांव ब्लाक के मुबारकपुर क्षेत्र में पाए गए हैं। यहां एंटीजेन किट से 40 लोगों की जांच की गई। इसमें आठ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक सीएचसी के चिकित्सक और सीएचसी पर रहने वाली 13 साल की बच्ची है। ओझौली में तीन संक्रमित मिले हैं। गजड़हा और नूरपुर बुतात में एक-एक तथा मऊ का रहने वाला एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। पवई में गुरुवार को 28 लोगों की जांच हुई। इसमें पवई गांव के रकबा का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। पीएचसी तरवां में कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक चिकित्सक और उसके परिवार के पांच लोग, एक फीजियोथेरेपिस्ट, एक ड्राइवर, एक वार्ड ब्वाय, एक हेल्थ सुपरवाइजर शामिल हैं। मेंहनर के वार्ड 10 हरिवंशनगर में फिर एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमति पाए गए हैं। पीएचसी मिर्जापुर में भी दो और नंदाव में एक संक्रमित मिला हैं। फूलपुर कोतवाली में चार और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को यहां 12 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले थे। अतरौलिया के देवारापट्टी में एक संक्रमित मिला है। जहानागंज के भुजुही गांव में तीन, लालगंज के माधोपुर में एक मिला है। शहर के सिधारी स्थित बाढ़खंड कार्यालय में एक, सिधारी में एक, मोहम्मदपुर के कलंदरपुर में एक कोरोना संक्रमित मिला है।
आरटीपीसआर और ट्रूनॉट से हुई जांच में शहर के ज्योति का पुरा में एक, हाफिजपुर में एक, सठियांव और कुकुरसंडा में एक-एक, मार्टीनगंज के सिकरौर शहबरी डेमरी मखदूमपुर में दो, ब्लाक कैंपस पवई में तीन, खलाफतपुर पवनी में एक, थाना पवई में एक, पवई में एक, जहानागंज के बुजही में दो, तहबरपुर के तरौधी में दो, बिलरियागंज के गद्दोपुर में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें