संदिग्धावस्था में भाजपा नेत्री के आवास पर नाबालिग नौकर की मौत से हड़कंप मच गया है। पार्टी की छिछालेदर न हो इसकी कवायद में पार्टी के बड़े नेता जुट गए हैं और अधिवक्ता की पत्नी के भाजपा में होने की जानकारी से भी इंकार कर रहे हैं।
पिता ने लगाए आरोप
घटना की जानकारी पर मृत बालक के पिता लालू यादव जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेत्री के अधिवक्ता पति से घटना के बारे में पूछताछ शुरू किया तो वे मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद पिता सिधारी थाने पहुंचा और तहरीर देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उसने तहरीर में अधिवक्ता, उनकी भाजपा नेत्री पत्नी और पुत्रियों को नामजद किया है। पुलिस ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस का कहना था कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।