फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर बातचीत में हुआ विवाद, खूनी संघर्ष में बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Aug 2020 12:29 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के नवादा बाजार में सोमवार रात साढ़े नौ बजे नवादा के बीडीसी सुरेंद्र यादव (35) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या से गुस्साए एक वर्ग के लोगों ने आक्रोशित होकर बाजार में खड़ी दो बाइक फूंक दी। कुछ के घरों पर  पत्थरबाजी भी की है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। करीब दस दिन पहले तरवां के बांसगांव में प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या कर दी गई थी। सोमवार रात नवादा बाजार में रात नौ बजे के आसपास कुछ लोग पंचायत चुनाव को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर बीडीसी सदस्य से झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

कई थानों की फोर्स पहुंची, गांव में तनाव

दोनों और से पहले पथराव हुआ फिर लाठी-डंडे चले। इस बीच किसी ने बीडीसी सदस्य को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल बीडीसी सदस्य को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना को लेकर के गांव में फैले तनाव के मद्देनजर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। एसओ अनवर अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें