फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बाइक और कार में जोरदार टक्कर, अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक की मौत; दूसरा घायल

Fri, 24 Nov 2023 03:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

ठेकमा ब्लाक के हरिश्चंद्रपुर गांव के प्रधान वीरेंद्र यादव 45 शुक्रवार की सुबह अपने सहयोगी शुभम उर्फ मोनू राय 35 के साथ किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से साढ़े ग्यारह बजे के आसपास दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Azamgarh accident - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरदह थाना क्षेत्र के मुड़हर मोड़ पर शुक्रवार को बाइक व कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। घटना के समय बाइक सवार किसी अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन

ठेकमा ब्लाक के हरिश्चंद्रपुर गांव के प्रधान वीरेंद्र यादव 45 शुक्रवार की सुबह अपने सहयोगी शुभम उर्फ मोनू राय 35 के साथ किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से साढ़े ग्यारह बजे के आसपास दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर मुड़हर मोड़ पर पहुंचे थे कि कार से बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार शुभम उर्फ मोनू राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रधान वीरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल प्रधान को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें जौनपुर स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन प्रधान को जौनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराए है। वहीं मृतक शुभम उर्फ मोनू राय के शव को पुलिस ने अत्यपरीक्षण के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटे थे वह ठेकमा बाजार में किराना की दुकान करते थे। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें