किसान सम्मान निधि और राशन कार्ड के सत्यापन पर कहा कि इनके पास सभी किसानों और गरीबों के देने के लिए बजट ही नहीं है। इसलिए यह सत्यापन करा रहे हैं। गरीबों के राशन कार्ड को काटने का तरीका ढ़ूंढ़ रहे हैं। आज महंगाई चरम पर है, राशन का वितरण बंद कर दो तो क्या अपने देश की हालत श्रीलंका जैसी नहीं हैं?
इनके द्वारा लोगों के जाति और धर्म के आधार पर चिह्नित कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बरेली में बिना मानचित्र के सबसे ज्यादा घर बीजेपी के लोगों के ही है क्या उनके घर बुलडोजर चलेगा? ओम प्रकाश राजभर पर दर्ज मुकदमे के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक नेता को किसी के घर जाने से रोकना क्या लोकतंत्र की हत्या नहीं है?