फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: समलैंगिक डेटिंग एप पर दोस्ती कर मिलने के बाद करते थे लूटपाट, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Thu, 17 Mar 2022 01:35 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़।

सार

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र में छह मार्च को बाइक व मोबाइल फोन की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी, जब बदमाशों से मुठभेड़ हुई। एक बदमाश फरार हो गया है।
विज्ञापन
डेटिंग एप पर बनाते थे लोगों को शिकार - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो समलैंगिक डेटिंग एप पर इस वर्ग के लोगों से दोस्ती करते थे और फिर मिलने के बहाने बुलाकर उनसे लूटपाट करते थे। मंगलवार देर रात परशुरामपुर नहर पुलिस के पास पुलिस से दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया ,जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपी के पास से लूट की बाइक, आठ मोबाइल फोन, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र में छह मार्च को बाइक व मोबाइल फोन की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान महराजगंज थाना पुलिस को बिलरियागंज की तरफ से बाइक सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोकने पर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस उनके पीछे लग गई। परशुरामपुर नहर पुलिया पर बदमाशों ने फिर फायरिंग की। जवाब में पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पूछताछ में घायल ने अपना नाम मेराज निवासी जमीलपुर थाना महराजगंज बताया। फरार साथी का नाम उसने जिशान बताया।

बदनामी के डर से चुप रह जाते हैं पीड़ित

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लूट की घटनाओं को अंजाम देने वालों का यह एक गिरोह है। इसमें मेराज के अलावा उसके दो साथी जिशान व मो. दानिश शामिल हैं। ये समलैंगिक लोगों के लिए बने एक डेटिंग एप के माध्यम से लोगों से दोस्ती करते थे। फिर उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर लूट लेते थे। गिरोह ने मऊ में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट के शिकार लोग बदनामी के भय से चुप रह जाते हैं और किसी से शिकायत भी नहीं करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें