उन्होंने बताया कि रोकने पर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस उनके पीछे लग गई। परशुरामपुर नहर पुलिया पर बदमाशों ने फिर फायरिंग की। जवाब में पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पूछताछ में घायल ने अपना नाम मेराज निवासी जमीलपुर थाना महराजगंज बताया। फरार साथी का नाम उसने जिशान बताया।
बदनामी के डर से चुप रह जाते हैं पीड़ित
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लूट की घटनाओं को अंजाम देने वालों का यह एक गिरोह है। इसमें मेराज के अलावा उसके दो साथी जिशान व मो. दानिश शामिल हैं। ये समलैंगिक लोगों के लिए बने एक डेटिंग एप के माध्यम से लोगों से दोस्ती करते थे। फिर उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर लूट लेते थे। गिरोह ने मऊ में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट के शिकार लोग बदनामी के भय से चुप रह जाते हैं और किसी से शिकायत भी नहीं करते हैं।