फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद खाई में गिरी बस, रात में मची चीख पुकार, मौके पर पहुंचे ग्रामीण

Thu, 07 Sep 2023 12:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

बुधवार की रात राप्तीनगर डिपो प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी। वह बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव के पास पहुंची थी कि ट्रैक से टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
Azamgarh Accident: ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद खाई में गिरी बस, रात में मची चीख पुकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन के पास प्रयागराज से गोरखपुर जा रही बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई और बस खाई में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को बरदह सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IIT BHU बना रहा कमाल का सेंसर: वाहन गलत दिशा में चलेगा तो पुलिस तक पहुंच जाएगा संदेश, जानें- कैसे करेगा काम?
विज्ञापन

बुधवार की रात राप्तीनगर डिपो प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी। वह बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव के पास पहुंची थी कि ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस से बरदह सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 14 घायलों को बरदह सीएससी से जौनपुर सदर व जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें