फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: आठ पुलिसकर्मियों समेत 30 कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 486

Tue, 21 Jul 2020 07:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुछ दिनों की देरी के बाद पीजीआई लखनऊ से कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट फिर आनी शुरू हो गई है। मंगलवार को आजमगढ़ में 30 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें मेंहनगर कस्बे के एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। पीएसी में छह जवान और पुलिस लाइन में एक और जवान संक्रमित मिला है। शहर में सदर तहसील के एक रिटायर कर्मचारी, एक एमआर और एक नगर पालिका का कर्मचारी भी शामिल है। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पूर्व में प्रेषित सैंपल में 30 संक्रमितों में मेंहनगर के वार्ड नंबर आठ के जवाहर नगर में एक ही परिवार के सात लोग, हरिवंशनगर में एक तथा बाजार में एक संक्रमित मिला है। छह जवान 20वीं वाहिनी पीएसी बलरामपुर के हैं। एक पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में फिर संक्रमित मिला है।

लालगंज में एक, अहरौला के खालिसपुर बसेवा में, जहानागंज के बरोहीपूरा पांडेय और बरहतिर में एक-एक, अतरौला के कनैला और सदर बाजार में एक-एक, ठेकमा में एक, फूलपुर के पल्थी और इशापुर में एक-एक, शहर के मुंडा, रोडवेज नगर पालिका आवास और सदर तहसील में एक-एक, मार्टिनगंज के बरौना में एक, मुबारकपुर के पुरानी बाजार में एक संक्रमित मिला है।

सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। अभी तक कुल 492 संक्रमित मिल चुके हैं। 165 सक्रिय हैं। 317 स्वस्थ हो चुके हैं और 10 की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें