फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने कोविड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण, कहा - महामारी के प्रति बरतें संवेदनशीलता, कांटैक्ट ट्रेसिंग में न हो लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को जाफरपुर स्थित डायट में स्थापित कोविड-19 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया।कर्मचारियों से कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महामारी के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरती जाए। पाजिटिव केस मिलने पर एसडीएम और सीओ को सूचना तत्काल दी जाए। ट्रेसिंग में किसी तरह की कोई शिथिलता और लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि कांटैक्ट ट्रेसिंग और उनकी सैंपलिंग के लिए लगाए गए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि के कर्मचारियों की भी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। आवश्यकतानुसार संसाधनों के साथ ही स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा आदि विभागों के कर्मचारियों को बढ़ाया जाए। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि सेंटर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, नगर निकाय के कर्मचारियों की 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। पॉजिटिव व्यक्ति के क्षेत्र के अध्यापक एवं आशा को भी इसकी सूचना समय से ही भेज दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें