आजमगढ़। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अध्योध्या एक बार फिर निजामाबाद के दीयों से जगमग होगी। इस पर मौका होगा देव दीपावली का। देव दीपावली पर यहां से एक लाख दीये डोनेट किए जाएंगे। 50 एमएल तेल की क्षमता वाले दीयों को लगभग तैयार भी कर दिया गया है। जल्द ही जीएम डीआईसी के माध्यम से इन दीयों को अध्योध्या भेजने की तैयारी की जा रही है।
जनपद का निजामाबाद कस्बा अपनी ब्लैक पाटरी और मिट्टी के दीयों के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है। शासन की ओर से ब्लैक पाटरी को ओडीओपी के तहत चयनिक कर इसके विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रत्येक साल देव दीपावली पर निजामाबाद के शिल्पकारों को दीये भेजने का आर्डर दिया जा रहा है। इस पर अभी दीये भेजने की डील फाइनल नहीं हुई है। इन सबसे बीत शिल्पकारों ने अपनी श्रद्धा से एक लाख के आसपास दीये डोनेट करने का भी फैसला लिया है। दिये 50 एमएल तेल की क्षमता वाले बनाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है ये दीये पूरी रात जलेंगे। शिल्पकार सोहित प्रजापति और जीएम डीआईसी प्रवीण मौर्य ने बताया कि दीये तैयार हैं। इसे जल्द भेजा जाएगा।