फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से रविवार को मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी सीओ सदर आस्था जायसवाल ने किया।
विज्ञापन


अभियान के तहत जनपद की सभी एंटी रोमियो टीमों ने पार्क, बाजार, मॉल्स, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं चिह्नित हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में व्यक्तियों की चेकिंग की व संदिग्धों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। साथ ही, महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, बीसी सखियों, लेखपालों, एएनएम, आशा वर्करों, ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं रोजगार सेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम, वार्ड और न्याय पंचायत स्तर पर चौपालें आयोजित कीं। इन चौपालों में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें