फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो मोबाइल सेक्टर को भी इजाजत, शुरू होगा व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लॉक डाउन के तीसरे चरण के तीसरे दिन जनपद में ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी राहत देने की कोशिश शुरू कर दी गई। अब वो अपना व्यापार शुरू कर सकेंगे। शोरूम और सर्विसिंग सेंटर जैसी दोनों सुविधाएं शुरू हो सकेंगे। इस संबंध में डीएम एनपी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में ऑटो सेक्टर के व्यापारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऑटो मोबाइल सेक्टर से संबंधित प्रतिष्ठान शो-रूम और सर्विस सेंटर बृहस्पतिवार से से सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खोल सकते हैं। व्यापारियों को निर्देश दिए कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराएं। ग्राहकों में दूरी बनाए रखने के लिए गोला बनाएं। इसके साथ ही छाया की व्यवस्था करें। कर्मचारी मास्क लगाएं, समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें। जो भी ग्राहक आएं उनका प्रतिदिन का रिकार्ड रखें। 65 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति, गर्भवती महिला व पांच वर्ष तक के बच्चों की मां दुकानों पर कर्मचारी हैं तो उनको दुकानों पर न आने दें। दुकानों, शोरूम व सर्विस सेंटरों को प्रतिदिन सैनिटाइज भी कराते रहें।
खुलेंगे गाड़ियों के सर्विसिंग सेंटर
आजमगढ़। शासन स्तर से जनपद में आटो संचालन शुरू करने का निर्देेश दिया गया है। जिसके क्रम में जिला प्रशासन की ओर से भी ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन की इजाजत शर्तों के आधार पर प्रदान कर दी गई है। एक वाहन में ड्राइवर समेत तीन लोग बैठ सकते हैं। जनपद में संचालित होने वाले ज्यादातर ई-रिक्शा संचालकों ने सर्विसिंग की जरूरत जताई थी क्योंकि एक महीने से भी अधिक समय तक खड़े होने के कारण उनमें कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने गाड़ियों के सर्विसिंग की दुकान खोलने की छूट देकर ई रिक्शा चालकों को काफी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें