फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में राष्ट्रीय खिलाड़ी संग दुष्कर्म का प्रयास, विफल होने पर काट दिए किशोरी के बाल

Thu, 25 Feb 2021 11:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्रा एवं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी संग बुधवार की रात पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल रहने पर उसने उसकी चोटी काट दी और भाग गया। पीड़िता ने गुरुवार को शहर कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


छात्रा जिम्नास्टिक की राष्ट्रीय खिलाड़ी है। लाकडाउन के बाद से ही वह घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि बुधवार रात पढ़ते-पढ़ते वह कमरे में सो गई। रात में छत के रास्ते से पड़ोस का युवक घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

प्रतिरोध करने पर उसने उसकी चोटी काट दी और धमकी देते हुए भाग गया। गुरुवार को छात्रा ने शहर कोतवाली में आरोपित युवक समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। इसके साथ ही उसने एसपी को भी पत्रक सौंपा।

इंस्पेक्टर कोतवाली केके गुप्ता ने बताया कि फिलहाल नामजद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी किशोरी का चचेरा भाई भी है। दोनों परिवारों में रास्ते की भूमि को लेकर विवाद है। जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें