फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कार से कुचलने की कोशिश, युवक गंभीर रूप से घायल, वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Wed, 14 May 2025 08:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

कार से कुचलने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ पर 11-12 मई की रात करीब 12.40 बजे एक सफेद चार पहिया कार से एक युवक को जान से मारने की नियत से चढ़ा दिया गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। जानकारी मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के बागेश्वर नगर मोहल्ला निवासी अमरजीत कुमार मल्ल एडवोकेट ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका भाई मान सिंह अपने मित्र गोकुल वर्मा की शादी से मंझगावा कोठिया शहिदवारा से लौट रहे थे।

वह जैसे ही बवाली मोड़ पर पहुंचे थे तभी हीरापट्टी निवासी अंकित सिंह उर्फ गब्बर सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति चार पहिया वाहन से आए और उसके भाई मान सिंह को जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी का अगला पहिया मान सिंह के पैर और पिछला पहिया पेट पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। गाड़ी आपस में टकराने को लेकर। एक पक्ष से अंकित ने जान मारने की नियत से मान सिंह के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें