फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के दरिखों शेखपुर अहमद गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता मंजुलता (28) पुत्री लालचंद गौतम को जिंदा जलाने की कोशिश की। मंजुलता की शादी सात जुलाई 2024 को सूर्यभान गौतम के साथ हुई थी।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता लालचंद यादव ने बताया कि शादी में दो लाख रुपये, गृहस्थी का सामान और बाइक दी गई थी। लेकिन ससुराल वाले 50 हजार रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर मंजुलता को शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना दी गई। 14 मई की रात करीब 10 बजे, खाना बनाते समय पति सूर्यभान, सास भीमा देवी, ससुर दीपचंद, देवर सूरज, अमित और ननद कलावती ने मिलकर मंजुलता पर हमला किया और उसे गैस चूल्हे पर जलाने की कोशिश की। पड़ोसियों ने चीख सुनकर उसे बचाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। मंजुलता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पिता लालचंद गौतम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें