फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाद सुलझाने पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के पार गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 112  टीम पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
यूपी 112 - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के पार गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 112  टीम पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही की तहरीर पर हमला करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। 

विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र के पार गांव निवासी फरीदा पत्नी अब्दुल अशहद ने रविवार शाम यूपी 112  को सूचना दी कि उसकी सास रूखसाना उससे विवाद कर रही है और गालियां दे रही है। इस सूचना पर यूपी 112 के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल प्रिंस कुमार सिंह और चालक राजेश कुमार सिंह पार गांव पहुंचे।

मौके पर टीम के पहुंचते ही मो. नदीम पुत्र मुजम्मिल कांस्टेबल प्रिंस कुमार से उलझ गया और गालियां देते हुए हमला कर दिया। जिससे सिपाही प्रिंस घायल हो गया। इसके बाद चालक और हेड कांस्टेबल ने नदीम को पकड़ लिया और  थाने लेकर चले आए। जहां सिपाही प्रिंस की तहरीर पर नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें