फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल व रेस्टोरेंट मालिक अपने होटल के सामने रखें दो बड़े डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि सभी होटल व रेस्टोरेंट मालिक अपने होटल के सामने दो बड़े डस्टबिन अवश्य रखें। उन्होने कहा कि सूखा कूड़ा एवं गीला कूड़ा के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखना सुनिश्चित करें। डीएम ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी दुकानदारों से बात कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सबके दुकान के सामने डस्टबिन रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार दुकानों से निकलने वाले कूड़े को प्रत्येक दशा में डस्टबिन में ही डालना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने ये निर्देश नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि सभी स्ट्रीट वेंडर भी अपने ठेले व दुकानों के सामने डस्टबिन रखें। उन्होने ईओ नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिए कि नोटिस देने का प्रारूप प्रिंट करा लें। दुकानों के आगे डस्टबिन न पाए जाने पर लिखित में नोटिस जारी करें तथा चालान भरवाएं। उन्होने कहा कि यदि एक बार नोटिस देने पर भी डस्टबिन न रखें तो चालान व जुर्माना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें