घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल में अभिमन्यु ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों भूमि विवाद चल रहा है। जिसमें दो दिनों पूर्व शांति भंग में चालान भी हुआ था। इसके बाद थाने पर तहरीर भी दी गई थी। इसी से आक्रोशित विपक्षियों ने सोमवार को धारदार हथियार से हमला बोला। शीला दो पुत्र और तीन पुत्रियों की मां थी।