फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजमगढ़ में अपराधी के खिलाफ एक्शन, ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड के घरों पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस

Sat, 11 Apr 2026 02:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में ठगी गिरोह के मास्टमाइंड के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। सीओ सिटी के मौजूदगी में पुलिस ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया। 
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस शनिवार की सुबह थाना कोतवाली क्षेत्र में जमीन के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड कृष्ण चंद्र राय के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की। सीओ सिटी के मौजूदगी में पुलिस ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि आरोपी कृष्ण चंद्र राय एक हिस्ट्रीशीटर है और पंजीकृत गैंग का लीडर भी है। इस मामले में उसकी पत्नी और बेटा भी वांछित हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से एनबीडब्ल्यू तथा धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की अनुमति प्राप्त कर ली गई है। 

शनिवार को पुलिस टीम ने बरदह थाना क्षेत्र के फेटी गांव और कोतवाली क्षेत्र में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर मुनादी कराते हुए कुर्की की नोटिस चस्पा की। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: वाराणसी से लखनऊ तक संकरे बाजारों में बनेंगे फ्लाईओवर, इसी महीने एनएचएआई शुरू कराएगा शुरू

उन्होंने बताया कि केसी राय का गिरोह फर्जी एग्रीमेंट और दस्तावेज तैयार कर लोगों से जमीन के नाम पर ठगी करता था। इस मामले में अब तक आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें