फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मांगें पूरी नहीं होने पर आशाओं ने किया प्रदर्शन, अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
अहराैला सीएचसी पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पर ब्लॉक अध्यक्ष बृजबाला सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। आशाओं ने बुधवार से कलमबंद हड़ताल शुरू करने का एलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष बृजबाला सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को अपनी मांगों के संबंध में वार्ता के लिए लखनऊ बुलाया गया था, लेकिन वार्ता विफल रही। आशाओं की प्रमुख मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और समस्त मानदेय का भुगतान एकमुश्त उनके बैंक खातों में करने की मांग शामिल है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कलमबंद हड़ताल का निर्णय लिया गया है। बृजबाला सिंह ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवकुमार यादव को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। आशाओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन में रीना उपाध्याय, दुर्गावती, गीता, नीता सिंह, प्रियंका, कामिनी, अंजुला, कुसुम, विमल चौरसिया, उर्मिला और ममता समेत अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें