फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं का सीएचसी पर जारी रहा धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
सठियांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना प्रदर्शन करती आशा बहुएं। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी का दर्जा सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा बहू कल्याण समिति द्वारा सीएचसी पर कई दिनों से की जा रही कलमबंद हड़ताल और प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। जहानागंज और मुबारकपुर सीएचसी पर आशा बहुओं ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज को बुलंद किया।
विज्ञापन

जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कोल्हूखोर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15 दिसंबर से आशा बहू कल्याण समिति के तत्वाधान में कलम बंद हड़ताल और प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान ब्लाक अध्यक्ष कल्याणी सिंह ने कहा हम आशा एवं आशा संगिनी को को राज्य कर्मचारी का दर्जा एवं सारे प्रोत्साहन राशि को हटाकर एक निश्चित वेतन व मानदेय दिए जाय। एक आशा बहू 1000 से लेकर 15 सौ की आबादी पर कार्यरत हैं। उनको केवल प्रोत्साहन राशि दिया जाता है और सारे प्रोत्साहन राशि हटाकर फोर्थ क्लास के कर्मचारियों जितना मानदेय दिया जाए। हमें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। आशा संगिनी 25000 से 30000 की आबादी पर कार्यरत हैं और एक एनम केवल एक उपकेंद्र देखती है आशा संगिनी तीनों केंद्रों में कार्य करती हैं। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम महिलाएं रोड पर उतरेंगे रोड पर सोएंगे रोड पर खाएंगे और जो भी आशाओं का कार्यक्रम है प्रसव को भी वैक्सीन टीका लगवाने सब का विरोध करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष संगिनी सुनीता सिंह, किरन सिंह, सुमन सिंह, रिंकल सिंह, पूनम, बबिता, निर्मला देवी, फूलमती, सुमन चौबे आदि उपस्थित थे। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार आशा एवं आशा संगिनी ने चौथे दिन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर धरना व प्रदर्शन कर प्रभारी चिकित्साधिकारी ब्रजेश कुमार को छह सूत्रीय मांग पत्र दिया। आशा एवं आशा संगिनियों ने ब्लॉक अध्यक्ष आशा चौहान के नेतृत्व में धरना एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर मंशा यादव, सरिता, प्रेमशीला, शबाना परवीन, यास्मीन बानो, सुभावती, राजमती, भानमती, नीलम सिंह, मोनिका सिंह, संगीता, पूजा, अंजना सिंह, इसरावती, चिंता, रीना, उपमा सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें