फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात विभाग व नपा ने पकड़ा छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
बेलइसा क्षेत्र में लावारिस पशुओ को पकडती यातायात पुलिस और नपाकर्मि। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सड़क पर घुमने वाले छुट्टा मवेशियों की शनिवार को नपा व यातायात विभाग ने सुधि लिया है। बेलईसा ओवरब्रिज से कोटवा तक अभियान चला कर दर्जन भर से अधिक छुट्टा मवेशियों को पकड़ा गया और उन्हें नपा द्वारा पुरानी जेल के पीछे स्थापित की गई अस्थायी गोशाला भेजा गया।
विज्ञापन

छुट्टा सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के चलते हादसों की भरमार हो गई है। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी अनुराग आर्य ने यातायात विभाग को इन छुट्टा मवेशियों की धरपकड़ करा कर गोशाला भेजने का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश के क्रम में शनिवार को यातायात विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बेलईसा ओवरब्रिज से कोटवा तक अभियान चला कर सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ा और वाहनों में लाद कर उन्हें पुरानी जेल के पीछे स्थापित नपा के अस्थाई पशु आश्रय स्थल भेजा। इसके अलावा यातायात विभाग ने कोहरे व रात में बिना रिफ्लेक्टर टेप के कारण होने वाल दुर्घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर वाहनों पर नि:शुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगावाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना कागज व हेलमेट के चल रहे 55 वाहनों का ई-चालान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें