बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आदि हरिहरपुर गांव में मंगलवार की शाम एक घर की दूसरी मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहा कारीगर नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोग उसे लेकर जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भुसुडी गांव निवासी हरिकेश राम (36) पुत्र श्रीपत राम शटरिंग का काम करता था। वह मंगलवार की शाम करीब चार बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र के आदि हरिहरपुर कंधरापुर में एक घर का निर्माण कर रहा था। घर के दूसरी मंजिल पर शटरिंग का कार्य हो रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और हरिकेश राम नीचे गिर पड़ा। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सभी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो पुत्र एक पुत्री है।