बिंद्रा बाजार। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में गुरुवार देर रात भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई।सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस पर एक पक्ष नर पथराव कर दिया गया।
इसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गये। सूचना पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे और हमलावर पक्ष को हिरासत में ले लिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी राधेश्याम पटेल पुत्र स्व. सोभी का पड़ोसी बेचू पटेल से जमीनी विवाद है। वीवादित भूमि पर धनश्याम देर रात को निमार्ण करा रहा था।
बेचू ने विरोध कर दिया जिससें दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना डायल 100 को दी।
जैसे ही पुलिस गांव में पहुंची तभी धनश्याम की तरफ से जमकर पथराव होने लगा जिससें तीन डायल 100 के पुलिस कर्मी घायल हो गये। सूचना पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और धनश्याम पटेल को थाने ले आये ।
बताया जाता है बेचू ने धनश्याम के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।